बेलसोंडा मे बड़े धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस।

सम्मान पाकर मितानिन हुए गदगद, एकस्वर मे बोले सरपंच हो तो भामिनी जैसी ।

प्रमोद दुबे 

बेलसोंडा/महासमुंद – इस पंचायत सत्र क़े पांच सालों मे पूरे महासमुंद जिला मे यदि चर्चा मे रहा है तो वह गांव है ग्राम पंचायत बेलसोंडा जहाँ शपथ ग्रहण करते ही सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर ने बड़े बड़े रसूकदारों की बोलती बंद कर दी तथा उनके अवैध कब्जो पर बुलडोजर चलवा दिया, यहां तक कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार क़े सबसे प्रभावशील व्यक्ति सूर्यकान्त तिवारी क़े नुमाइंदो को भी अवैध कब्ज़ा करने से रोक दिया तथा अपने अधिकारों की रक्षा क़े लिए बिना किसी की चापलूसी किये प्रशासन से भी लड़ी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई क़े क्षेत्र मे अपने गांव को सबसे आगे कर दिया तथा पूर्व सरपंच की अपेक्षा नल जलकर की राशि आधी करने क़े बावजूद सबसे ज्यादा कर वसूली करके जमा किया तथा उसी राशि से किसानों क़े खेत तक पहुंचने क़े लिए धरसा रास्ता को मुर्मिकरण किया, स्कूलों मे लगे हैंडपम्प को अपनी सूझबूझ से टू इन वन किया ताकि बच्चों को पानी की समस्या मत हो, तालाबों का सौंदर्यीकरण करके बुजुर्गों तथा महिलाओं क़े लिए झूला लगवा दिया, बेटी विवाह मे बेटियों को उपहार स्वरुप राशि 1105/ तथा किसी घर मे निधन होने पर दुखी परिवार को तत्काल सहायता राशि 2000/ नगद तथा 50 किलो चावल देना तथा बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों, धार्मिक क्षेत्र मे कार्य करने वालों को प्रोत्साहन देकर उनको सम्मान देने से लेकर विवेकानंद सेवा संस्थान क़े सदस्यों उदेराम साहू, शत्रुघ्न साहू, गिरधारी धीवर, तेजराम धीवर, यज्ञ देवांगन, जीतराम धीवर, गणेशवर साहू सबको साथ लेकर पौधरोपण करके उनका संरक्षण संवर्धन करने से लेकर अपने पंच परमेश्वर को साथ लेकर सतत गांव विकास मे तत्पर रहना, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर मितानिनों तथा स्वास्थ्यकर्ता को समय समय पर सम्मान देकर प्रोत्साहित करना भी सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर ने अपनी जिम्मेदारी तथा जवाबदारी समझकर बखूबी निर्वहन किया l

इसी क्रम मे शासन क़े निर्देशानुसार आज ग्राम पंचायत भवन बेलसोंडा मे गांव की मितानिनों तथा आंगनबाडी कार्यकर्त्ता का सरपंच श्रीमती चंद्राकर द्वारा सभी पंचो की उपस्थिति मे सम्मान किया गया तथा सम्मान स्वरुप उन सभी को साड़ी, श्रीफल तथा उनके श्रृंगार की समस्त वस्तुएँ भेंट की गई l सम्मान पाकर मितानिनों ने बताया कि सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर क़े कार्यकाल मे गांव क़े प्रत्येक लोगो को उनकी सहभागिता एवं जनसहयोग तथा कार्य क़े आधार पर प्रतिवर्ष सम्मान प्राप्त होता आ रहा है जबकि पूर्व सरपंच क़े कार्यकाल मे हम लोगो को ऐसा सम्मान प्राप्त नही होता था l इस कार्यक्रम मे सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर क़े साथ पंच श्रीमती हेमा साहू,मीनू चंद्राकर,ईशा धीवर,सावित्री चंद्राकर,त्रिवेणी चंद्राकर,सरस्वती साहू, सक्रिय पंच प्रकाश साहू, मितानिन कुंती चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन,ललिता निषाद,कुंती धीवर, निर्मला सेन,छल्ला साहू,दमयंतीन चंद्राकर,सुलोचनी यादव, दुर्गेशवरी देवांगन, कमला यादव तथा समर्थकों मे सनत धीवर,राजेंद्र साहू, टीकम चंद्राकर, तेजेश्वर चंद्राकर, तुकेश साहू, दिनेश साहू, शिव यादव, रितेश यादव एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।