पखांजूर–बिप्लब कुण्डू–24.4.21

*विधायक अनुप नाग ने बीएमओ को सौंपी पल्स ऑक्सीमीटर की खेंप, मरीजों के उचित उपचार के लिए दिए निर्देश :-

*आज माननीय विधायक श्री अनुप नाग जी अंतागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मुकेश ठक्कर जी के दादा स्व. श्री नेणसी ठक्कर, दादी स्व. श्रीमती बच्चू बेन ठक्कर, पिता स्व. जे.एन. ठक्कर एवं माता स्व. अनुसुईया ठक्कर जी के स्मृति में खंड चिकित्सा अधिकारी से मिलकर उन्हें 23 पल्स ऑक्सीमीटर की खेंप को सौंपा ताकि कोविड सेंटर में कोरोना मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की आवश्यक संसाधन की कमी ना हो तत्पश्चात मा. अनुप नाग जी ने बीएमओ से कोरोना मरीजों के हाल चाल के बारे में पूछा और उन्हें दिए जा रहे उपचार और गर्म भोजन के बारे में जानकारी ली और अंत में मुख्य रूप से प्रतिदिन कोविड टेस्टिंग की संख्या एवं वैक्सीनेशन की गति पर जोर देने के लिए निर्देश भी दिए ।*

 

*पल्स ऑक्सीमीटर के वितरण में आदरणीय मुकेश ठक्कर जी का विषेश एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा ।*

*इस दौरान विधायक महोदय जी के साथ श्री मुकेश ठक्कर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग मौजूद रहे और अस्पताल के अन्य हालातो की जानकारी ली।*