प्रमोद दुबे
महासमुंद। गुरुवार को 595 प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या सिक्ख समाज ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित गुरु तेग बहादर गुरुद्वारा से पंज प्यारों की अगुवाई में शहर में भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली। नगर कीर्तन यात्रा का नेहरू चौक पर महिलांग दम्पति नपाध्यक्ष श्रीमती राशि और त्रिभुवन महिलांग ने स्वागत किया। महिलांग दम्पति ने पंज प्यारों का स्वागत करते हुए उन्हें माला पहनाई। बाद रथ में सवार गुरु ग्रन्थ साहेब पर मत्था टेका। महिलांग दम्पति ने श्री गुरुनानक देव साहिब से शहरवासियों की सुख. समृद्धि के लिए अरदास किया।

