श्रीमद शिव महापुराण कथा  में शामिल होंगे रूपसिंग साहू ।

छुरा – सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंग‌ साहू छुरा विकासखंड के ग्राम रानीपरतेवा में आयोजित जय भोले भंडारी बोल बम समिति द्वारा परमपिता परमेश्वर असीम कृपा से अर्थक प्रयास एवं श्री श्री परमानंद महाराज जी सानिध्य में पांच दिवसिय श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा के पांचवा दिन समापन अवसर पर श्री रूपसिंग‌ साहू सामाजिक कार्यकर्ता जिला गरियाबंद ने शामिल होकर कथावाचक श्री श्री परमानंद महाराज जी से आशीर्वाद लेंगे व क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि मांगेंगे एवं साथ ही कथा श्रवण करेंगे श्री साहू ने निर्धारित समय अनुसार दिनांक 19 11 24दिन मंगलवार कोअपने ग्रह ग्राम देवगांव फिंगेश्वर से दोपहर 3:30 पर प्रस्थान करेंगे । ग्राम रानीपरतेवा नंदी चौक स्कूल पारा शाम‌ 4:00 बजे पहुंचेंगे  एवं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर जनप्रतिनिधि पंच सरपंच क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं युवा से मुलाकात किये। यह जानकारी प्रेस के माध्यम से भानुप्रताप साहू ने बताया।