एलपीजी के सुरक्षित प्रयोग हेतु दी गई जानकारी।
नवापारा राजिम – सरसवती शिशु मंदिर नवापारा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम एच पी गैस के अंतर्गत आपकी रसोई आपकी सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें अतिथि एच पी गैस नवापारा के संचालकलक्की जैन, गोपाल साहू मैनेजर, वरिष्ठ आचार्य नरेंद्र साहू ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर मैनेजर गोपाल साहू ने कहा कि _आज के समय में सभी घरों में गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता हैं लेकिन अगर सावधानी न रखा गया तो कभी कभी बड़ी दुर्घटना घटित हो जाती हैं। इसलिए ध्यान रखें सिलेंडर हमेशा सीधा खड़ा रखें। गैस चूल्हा सिलेंडर से कम से कम 6इंच ऊपर किसी समतल स्थल पर रखें एवम खड़े रहकर खाना बनाएं। चूल्हे को ऐसी जगह रखे जहां बाहर से सीधी हवा न लगे। रसोई में गैस सिलेंडर के अलावा किसी अन्य ज्वलनशील वस्तुओ का प्रयोग न करे। हमेशा सूती वस्त्र एवम एप्रेन पहनकर खाना बनाए। खाना बनाने के बाद टंकी का स्विच बंद रखें क्योंकि उससे थोड़ा थोड़ा गैस लिक होता है।गैस की गंध आने पर बिजली का स्विच ,लाइटर,माचिस न जलाए खिड़की दरवाजे खोल दे। सिलेंडर से गैस रिसाव महसूस होने पररेगुलेटर को हटाकर सेफ्टी कैंप लगाए और खुले में रखे। एल पी जी.रिसाव समस्या हेतु हेल्पलाइन नंबर 1906पर संपर्क करे। प्रत्येक वर्ष अपना सुरक्षा होज अवश्य बदले। एल पी जी गैस ग्राहकों के लिए किसी प्रकार दुर्घटना या मृत्यु होने पर बीमा सुरक्षा भी दिया जाता हैं इसका लाभ उठाने के लिए अपने वितरक, बीमा कंपनी को सूचित करें।
लक्की जैन ने कहा कि_जो पढ़ता हैं वो आगे बढ़ता हैं आज मै जो भी हूं स.शि.मं.के आचार्यों की वजह से हूं। आपकी सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी हैं इसलिए सुरक्षा संबंधी स्टीकर दिए हैं उसे अपने घर में अवश्य लगाएं। कार्यक्रम का संचालन और आभार वरिष्ठ शिक्षक नरेश यादव ने किया। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार से सरोज कंसारी ने दी। इस अवसर पर समस्त आचार्य उपस्थित रहें।
