बी एस पी माइंस प्रशासन व जनप्रतिनिधि जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर नहीं है गंभीर।

संवाददाता सुदामा शर्मा 

बालोद – जिले के एक सबसे बड़े बी एस पी के आयरन ओर माइंस के दल्ली राजहरा में सड़क की स्थिति जर्जर है स्ट्रीट लाइट बंद है पर बी एस पी प्रशासन व जनप्रतिनिधि इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है। हाल ही में कुछ दिनों पहले एक बी एस पी कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसका ज्ञापन वार्ड पार्षद 09 के द्वारा बी एस पी प्रशासन को दी गई थी जिसका आज तक कोई भी निदान नहीं हो पाया है। ज्ञात हो कि उसी सड़क से डी ए वी स्कूल के बच्चे आना जाना करते है जिससे आय दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।