राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बच्चों का किया जायेगा उपचार।

उत्तर बस्तर कांकेर – राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय कांकेर में दंत फ्लोरोसिस से ग्रसित मरीजों के लिए विशेष कॉस्मेटिक उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा दंत फ्लोरोसिस के मरीजों का कॉस्मेटिक सौंदर्यीकरण का उपचार सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक आवश्यक परीक्षण कर उपचार किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया ने बताया कि विशेष उपचार शिविर का आयोजन 14 नवम्बर, 19, 21, 26 और 28 नवम्बर को निःशुल्क किया जाएगा। उपचार के दौरान मैदानी स्तर पर कार्यरत सेवा प्रदाताओं और चिरायु टीम भी मौजूद रहेगी।