130 समितियों के माध्यम से 182 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी।

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा 12,45,963 मीट्रिक टन अनुमानित धान उपार्जन का लक्ष्य।

प्रमोद दुबे 

महासमुन्द – राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवम्बर से प्रारम्भ किया जाएगा।  जिले मे कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन मे धान खरीदी की सभी तैयारी पूर्ण कर लिया गया है।


खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि जिले में 130 समिति के माध्यम से 182 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में शासन द्वारा निर्धारित अनुमानित खरीदी 9,96,248 मीट्रिक टन के विरुद्ध 11,28,540 मीट्रिक टन की खरीदी की गई थी। इस वर्ष खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा 12,45,963 मे.टन अनुमानित धान उपार्जन का लक्ष्य प्रदान किया गया ।

Ad

धान खरीदी हेतु 6 विशेष जांच दल का गठन तहसीलवार किया गया है। जिसमे (तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, मंडी निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक होंगे ) इसी तरह 16 चेक पोस्ट अंतर्राज्यीय एवं अतिरिक्त पुलिस 05, वन जांच चौकी 02 के माध्यम से भी निगरानी किया जाएगा।

Ad

जिले में 182 उपार्जन केंद्रों के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय नोडल एवं उपार्जन केन्द्र नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हे प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अलावा कोचियो एवं बिचोलियों की सूची तैयार कर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार को प्रस्तुत किया जा चुका है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करने हेतु चेक लिस्ट अनुसार (35 बिन्दु) पूर्ण करा ली गई है। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग नीति में अनुमानित धान खरीदी 1245963 मे.टन के विरुद्ध भारतीय खाद्य निगम में 439181 एवं नागरिक आपूर्ति निगम में 119900 कुल 559081 मे. टन चावल जमा की कार्य योजना प्राप्त हुई है।