शिक्षा से राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है।

फिंगेश्वर :–शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कार्यक्रम मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व श्रीफल फोड़कर किया गया.इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरनलाल साहू ने कहा कि व्यक्ति का जीवन उसकी शिक्षा पर निर्भर होता है. जीवन में शिक्षा का सबसे अहम स्थान होता है. उन्होंने आगे कहा कि प्रतिवर्ष 11 नवंबर को भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है. मौलाना अबुल कलाम आजाद कवि,लेखक एवं स्वतंत्रता सेनानी थे. वे भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री थे. उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा से व्यक्ति को ज्ञान, उदारता,समझदारी और सोंचने की क्षमता मिलती है अतः शिक्षा से समाज में समृद्धि और सामाजिक उत्थान होता है. व्याख्याता दिनेश कुमार साहू ने कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है. शिक्षा के विकास से गांव, समाज एवं राष्ट्र की उन्नति संभव है. इस अवसर पर प्राचार्य पूरनलाल साहू व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, विनय कुमार साहू, रेखा सोनी,गीतांजलि नेताम संतोषी गिलहरे,शिक्षक रुद्रप्रताप साहू,क्लर्क तोमन राम साहू भृत्य आकाश सूर्यवंशी एवं छात्र-छात्राए उपस्थित थे.

Ad
Ad