बीजापुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर बस्तर संभाग के युवाओं के प्रतिभा को निखारते बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित सुदूर क्षेत्रों में भी बस्तर ओलंपिक को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ब्लाक स्तरीय बस्तर ओलंपिक आयोजन भोपालपटनम एवं उसूर ब्लॉक में आज शुभारंभ हुआ। भोपालपटनम के ब्लॉक स्तरीय आयोजन का कलेक्टर संबित मिश्रा ने विधिवत शुभारंभ किया, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद श्री बंसत राव ताटी सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं सरस्वती माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ध्वजारोहण पश्चात समस्त खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षको को निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई।

तत्पश्चात् कलेक्टर ने बालक-बालिका के 100 मीटर लंबी दौड़ को हरी झंडी दिखाया। खेल भावना के साथ स्वस्थ मन से अपनी पूरी क्षमता का बेहतर ढंग से प्रदर्शन कर जीत के लिए खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए बस्तर ओलंपिक के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने सेल्फीजोन में कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सेल्फी ली।
भोपालपटनम एवं उसूर ब्लॉक में सैकड़ो की संख्या में अंदरुनी एंव माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के खिलाड़ियों में बस्तर ओलंपिक नया जोश और उत्साह का संचार देखने को मिला उसूर ब्लॉक के मारुड़बाका, पामेड़, धरमावरम, पुजारी कांकेर, गलगम, पुतकेल जैसे गांवोे के युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के आयोजन के संबंध में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते नजर आए।
धरमारम के युवा कबड्डी और व्हालीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने आए हुए है उन्होंने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल में अंदरुनी क्षेत्रो में विकास की बयार बह रही है। पामेड़ क्षेत्र में सड़क पुल-पुलियो के विकास तेजी से हो रही। बिजली, पानी, कनेक्टिविटी मोबाईल टॉवर जैसे विकासमूलक कार्यो में अंदरुनी क्षेत्रों के युवा वर्ग मुख्यधारा की ओर अग्रसर हो रहे है। और बाहर निकलकर अपने स्वर्णिम भविष्य के लिए आशान्वित हो रहे है।


