प्रमोद दुबे
महासमुंद – नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में प्रचार व मतदाता पर्ची का वितरण किया । जिसमें नितेंद्र बैनर्जी, अजय थवाईत ने साथ में प्रचार किया | कृष्ण कुमार चंद्राकर ने मतदाता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से युवा चेहरे के रूप में आकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया आप सभी अपना बहुमूल्य मत देकर कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को भारी मतों से विजय बनाए |भाजपा सरकार के 10 महीने के कार्यकाल से जनता का मनभर गया न ही किसी प्रकार का कोई विकास दिखाई दे रहा है सभी बाते खोखली दिखाई पड़ रही है जिसका परिणाम भाजपा सरकार को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में जनता द्वारा देखने को मिलेगा।


