फिंगेश्वर :-भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी,जिला शिक्षा अधिकारी ए. के. सारस्वत एवं जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन एवं आशीष साहू डी ओ सी स्काउट सीमा साहू डी ओ सी गाइड के नेतृत्व में भारत स्काउटस एवं गाइडस के 75 वाँ वर्षगांठ के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा कार्यक्रम का आयोजन बाबा कुटी (फिंगेश्वर)में संत गोवर्धन शरण व्यास (संचालक सिरकट्टी आश्रम कुटेना पाण्डुका) के मुख्य आतिथ्य एवं संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड गरियाबंद, जिला मुख्य आयुक्त बैसाखू राम साहू, जिला पूर्व मुख्य आयुक्त डॉ रामकुमार साहू जिला उपाध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे,जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,आजीवन सदस्य संजीव चंद्राकर, समाज सेवी रामू साहू, नूतन साहू बोधन साहू (पूर्व टी आई)कमल सिन्हा मंडल अध्यक्ष,डाली साहू पूर्व सरपंच कोपरा, विश्राम निषाद पूर्व सरपंच परसदा कला के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा मंदिरों में देवपूजन व दीप प्रज्जवलित के साथ किया गया. तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत स्कार्फ लगाकर किया गया.तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोवर्धन शरण व्यास ने कहा कि असफलता सफलता प्रथम सीढ़ी है. मनुष्य को सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य करना चाहिए जिससे निश्चित सफलता मिलती है.

उन्होंने सफलता के चार सिद्धांत संयम,सदाचरण, स्वाध्याय एवं सेवा को आत्मसात करने की बात कही.जिला अध्यक्ष संतोष उपाध्याय ने कहा कि स्काउट गाइड शिक्षा, संस्कार एवं संस्कृति को चरितार्थ करती है. आप सभी स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेकर शाला एवं जिला का नाम रोशन करें. पुष्पा साहू ने कहा कि सेवा भावना स्काउट गाइड का मुख्य कार्य है.आप सभी त्याग, समर्पण और निस्वार्थ भावना के साथ कार्य करते हुए अनुशासित होकर मानवता का परिचय जरूर देवें. डॉ रामकुमार साहू ने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है. क्यूंकि अनुशासन ही देश को महान बनाता है. हमें अनुशासित होकर कार्य करना चाहिए जिससे सफलता प्राप्त हो सके. बैसाखूराम साहू ने कहा कि जीवन में समय एवं अनुशासन दोनों का बहुत महत्व है. स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियों में सभी विद्यालय के बच्चे बढ़ चढ़कर जरूर भाग लेवें. मधुबाला रात्रे ने कहा कि स्काउट विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए हमें जीवन जीने की कला सिखाती है.

चंद्रशेखर साहू ने कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति है ऐसे मौके पर एकजुटता बहुत जरूरी है.क्योंकि सफलता के लिए कठिन परिश्रमों की जरूरत होती है. रामू साहू ने कहा कि आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है. हमें प्रत्येक कार्य धैर्य, लगन और ईमानदारी के साथ करना चाहिए. वहीं संजीव चंद्राकर, बोधन साहू, नूतन साहू, डाली साहू एवं विश्राम साहू ने स्काउट गाइड की स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुए अपने विचार व्यक्त किए.कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में ध्वज शिष्टाचार कार्यक्रम हुआ. वहीं कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया.इस अवसर पर ब्लाक सचिव एस एस कंवर,प्रेमलाल साहू, टेक्निकल प्रभारी चैतन्य यदु, जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू,गिरवर यादव, सुनील देशलहरा, दुष्यंत वर्मा,नकुल राम साहू,छन्नू लाल पटेल, दीप साहू, गीतांजलि सिन्हा, उत्तरा साहू,ईश्वर मालाकार,नकेश्वरी साहू, हरिश्चन्द्र साहू, संतोष ध्रुव,उग्रसेन यादव, परमानन्द यादव, हीरा राम हिरवानी,ओंकार साहू एवं जिले के लगभग दो सौ स्काउट गाइड, रोवर रेंजर एवं स्काउटर गाइडर उपस्थित थे।
