कवर्धा – दिनांक 6-11-24 से 20-11-24 तक जल उत्सव कार्यक्रम ग्राम तितरी विकासखंड बोड़ला में कलेक्टर जिला कबीरधाम के निर्देशानुसार आयोजित किया गया जिसमे जल संरक्षण के बारे में ग्रामीणों को जागरूकता की शपथ लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री डी.एस.राजपूत द्वारा दिलाया गया तथा सभी जल स्रोतों की रखरखाव हेतु रक्षा सूत्र बाधा गया उक्त जल उत्सव कार्यक्रम में केंद्र तथा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन अंतर्गत गाँव गाँव में पेयजल आपूर्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया तथा उनकी सरंक्षण तथा सदुपयोग करने जागरूक किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता दद्वारा नहरो नदी तालाब में रिचार्जिंग कर जल संरक्षण पर जोर दिया गया।

जल उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र के जन प्रतिनिधि एवं सीईओ बोड़ला,एसडीओ बोड़ला,स्वास्थ विभाग,शिक्षा विभाग,कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।

