श्रवण साहू
कुरूद – अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी कर रहे 2 आरोपी एवं गांजा खरीदने वाले भंडारा महाराष्ट्र के 2 आरोपियों के विरुद्ध बिरेझर चौकी एवं सायबर टीम ने वैधानिक कार्यवाही की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी पुलिस चौकी बिरेझर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति एक लाल रंग के बिना नंबर प्लेट वाले टीव्हीएस राइडर स्पोटर्स मोटर सायकल में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुये ग्राम मौरीकला की ओर से ग्राम कोड़ेबोड़े की ओर आ रहे है।

मुखबिर की सूचना पर स्टॉफ रवाना किया जहाँ ग्राम आलेखुंटा के पास आने जाने वालो वाहन पर निगाह रखा जा रहा था, कुछ देर बाद मुखबिर के बताये अनुसार एक लाल रंग की स्पोटर्स मोटर सायकल में दो व्यक्ति आलेखुंटा की ओर से आते हुये दिखाई दिये, मोटर सायकल में दो व्यक्ति दो प्लास्टिक बोरी रखे हुये थे। दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम बलराम चन्द्राकर एंव विक्रम बघेल निवासी ग्राम अण्डा थाना अण्डा जिला दुर्ग का रहने वाले बताया। जिन्हें बोरी में रखे समान के संबंध में पूछने पर बोरी में गांजा होना स्वीकार किया। दोनो संदेहीगणों के द्वारा उड़ीसा से गांजा लाना व भण्डारा महाराष्ट्र निवासी अनिल कुमार ठाकरे एवं उसके साथी मयंक यादव को देने ले जाना बताते हुये अनिल कुमार ठाकरे एंव उसका साथी मयंक यादव पुराना धमतरी रोड में अभनपुर व कचना के बीच ढाबे के पास इंतजार करना बताने पर पर मौके से तत्काल पुलिस की टीम रवाना किया गया।एवं संदेही बलराम चन्द्राकर एवं विकम बघेल के संयुक्त कब्जे से बरामद समरस शुदा मादक पदार्थ जैसे गांजा को 2 नग प्लास्टिक बोरियों मे तौलने पर पहले बोरी में 11 किलो ग्राम एवं दूसरे बोरी में 17 किलो ग्राम कुल जुमला 28 किलोग्राम मादक पदार्थ जैसे गांजा होना पाया गया। आरोपियों से 28 किलोग्राम गांजा करीबन 280000 रूपये एवं एक लाल रंग का टीव्हीएस राइडर, 80000 रूपये नगदी रकम 300रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

कुछ देर बाद पूर्व में कचना गयी पुलिस टीम मौके पर संदेही अनिल कुमार ठाकरे एंव मयंक यादव को साथ लेकर मौका आलेखुंटा तिराहा ग्राम कोड़ेबोड़ उपस्थित आने पर संदेही अनिल कुमार ठाकरे एंव मयंक यादव से पूछताछ करने पर भण्डारा महाराष्ट्र से गांजा लेने आना स्वीकार करने पर गवाहों के समक्ष जमा तलाशी लिया जाकर दो नग स्मार्ट फोन कीमती करीबन 15000 रूपये व अपराध में प्रयुक्त वाहन कार फोर्ड फिगो क्र. एमएच 02 सीडब्लू 2097 कीमती करीबन 800000 रूपये को जप्त कर आरोपीगण बलराम चन्द्राकर पिता नंद कुमार चन्द्राकर उम्र 36 वर्ष, विकम बघेल पिता कमल बघेल उम्र 24 वर्ष, दोनो निवासी ग्राम अण्डा थाना अण्डा जिला दुर्ग का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट एवं आरोपी अनिल कुमार ठाकरे पिता फुलचंद ठाकरे उम्र 42 वर्ष निवासी अंबागढ़ थाना आदडगांव जिला भण्डारा महाराष्ट्र एंव मयंक यादव पिता मन्नु यादव उम्र 20 वर्ष निवासी वर्टी थाना वर्ती जिला भण्डारा महाराष्ट्र का कृत्य अपराध नारकोटिक्स एक्ट का पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर चौकी बिरेझर में धारा 20 (ख), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
