प्रमोद दुबे
महासमुन्द – वार्ड नं. 14 गौरा चौरा में ठेठवार यादव समाज द्वारा आयोजित मातर त्यौहार में शामिल होकर भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना वार्ड नं. 10 पार्षद एवं भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवीचन्द राठी द्वारा की गई तथा दीपावली एवं मातर पर्व की बधाई शुभकामनाएं यादव समाज सहित उपस्थित जनों को दी गई।

उल्लेखनीय है कि वर्षो से यादव समाज के द्वारा मातर पर्व उल्लासमय वातावरण में मनाया जाता है इस अवसर पर यादव समाज प्रमुख घनश्याम यादव, जगदीश यादव, दीनू यादव, भरत, कृपाराम यादव, प्रकाश यादव, संतोष यादव, भागवत, नारद यादव सहित समाज के सभी महिला पुरूष व शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

