सरपंच भामिनी को उनके चुनौतीपूर्ण एवं उल्लेखनीय कार्यों क़े लिए केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने दिया सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – ग्राम पंचायत बेलसोंडा की सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर को उनके चुनौतिपूर्ण एवं उल्लेखनीय कार्यों क़े लिए महासमुंद मे आयोजित राज्योत्सव मेला मे प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l विदित है कि ग्राम पंचायत बेलसोंडा की सरपंच को उनके द्वारा किये गए किये गए चुनौतीपूर्ण कार्यों क़े लिए जाना जाता है l

Ad

ग्रामीणों क़े अनुसार सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर की डिक्शनरी मे भाईबंदी शब्द का कोई रोल ही नही है इसलिए सरपंच बेलसोंडा अन्य सरपंचो क़े लिए एक रोल मॉडल बन गई है l सरपंच पद की शपथग्रहण करते ही उन्होंने बरसो से शासकीय भूमि पर काबिज जवाहर चंद्राकर क़े कब्जे से पांच एकड़ राष्ट्रीय मार्ग से लगी हुई भूमि को कबजामुक्त किया तत्पश्चात सूर्यकान्त तिवारी को शासकीय जमीन से कब्ज़ा करने से रोका जिसके कारण उन्हें तत्कालीन एस डी एम

भागवत जायसवाल से भी पंगा लेना पड़ा इसके अलावा बाजार चौक मे हो रहे दुकान निर्माण को तोड़कर अवैध कब्ज़ा हटवाया I श्रीमती चंद्राकर ने शासन प्रशासन की योजनाओं को गांव की अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा पौधरोपण संरक्षण, संवर्धन तथा उनकी सुरक्षा एवं जल जीवन मिशन मे निर्धारित मापदंडो क़े अंतर्गत कार्य करके जनता की समस्याओं को दूर करने का अथक प्रयास किया जिसक़े लिए ग्राम पंचायत बेलसोंडा की सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर को सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदेश क़े खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल जी ने प्रदान किया l

Ad

सरपंच श्रीमती चंद्राकर ने इस सम्मान क़े लिए गांव की अधिशिष्ठत्री देवी शीतला मैया की कृपा बताया तथा पूरा श्रेय जनता जनार्दन की मेहनत तथा प्रत्येक कार्य मे सहयोग बताते हुए श्रद्धेय श्री विवेकानंद सेवा संस्थान क़े अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, सचिव उदेराम साहू, तेजराम धीवर, गिरधारी धीवर, जीतराम धीवर तथा यज्ञ देवांगन का सहयोग बताया l सम्मान प्राप्त करते समय सरपंच श्रीमती चंद्राकर क़े साथ सक्रिय पंच प्रकाश साहू, सावित्री चंद्राकर, मीनू चंद्राकर, ईशा धीवर, हेमा साहू, सरस्वती साहू, विद्या जमुलकर, शिवकुमारी, भारती ध्रुव उपस्थित थे l