प्रमोद दुबे
महासमुंद / बेलसोंडा – ग्राम पंचायत बेलसोंडा मे गोवर्धन पूजा अउ मातर तिहार बड़े धूमधाम से एवं शांतिपूर्ण मनाया गया l त्यौहार मे सनातन धर्म एवं हिन्दू संस्कृति का ऐसा भव्य समागम देखने को मिला कि ग्रामीण स्वयं ही सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर की कार्यों एवं व्यवस्था की तारीफ किये बिना नही रहे l

त्यौहार मे गांव की मुख्य द्वार से लेकर गोवर्धन पूजा स्थल तक हनुमान जी का झंडा लगाया गया था जिसमे हिन्दू एकता एवं अखंडता की स्पष्ट झलक दिखाई पड़ रहा था l इसी प्रकार गोवर्धन स्थल मे एवं उनके चारो तरफ प्रकाश व्यवस्था इस प्रकार से की गई थी कि दूर से ही गांव की जगमगाहट लोगो को अपने तरफ आकर्षित कर रही थी l ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल मे इस प्रकार की कोई व्यवस्था नही होती थी लेकिन जब से भामिनी पोखन चंद्राकर सरपंच पद पर आसीन हुई है तब से ही यह सारी व्यवस्था देखने को मिल रही है अन्यथा पहले तो गोवर्धन पूजा स्थल मे बड़े बड़े गड्ढे बने हुए थे लेकिन आज गांव की स्थिति बहुत ही बदल गई है l
