आग से लाखों रुपए का नुकसान दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने घटनास्थल का किया दौरा।

हरियाणा/हिसार-राजेश सलूजा

Ad

हिसार :- मेन रोड पर स्थित बाडो पटटी वालो के जय दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में रात्रि को अचानक आग लग गई। जब इस शोरूम में आग लगी उस वक्त यह शोरूम बंद था। फायर ब्रिगेड की चार-पांच गाड़ियों हिसार, उकलाना व बरवाला आदि ने मौके पर आकर इस आग पर काबू पाया परंतु तब तक इस शोरूम में रखा फ्रिज, इनवर्टर, बैटरी, वाशिंग मशीन, एलइडी, टीवी, कुलर, गैस चूल्हे, पंखे, गीजर, डिश छतरी व फराटे आदि जलकर राख हो गए, मौके पर शहर के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

फायर ब्रिगेड मौके पर काफी देरी से पहुंची। शहर के लोगों ने इस आग को बुझाने में काफी सहयोग किया तब जाकर इस भयानक आग पर काबू पाया। यह आग लगभग रात्रि साढ़े 8 बजे लगी और लगभग साढ़े 10 बजे तक इस भयानक आग पर काबू पाया गया। जब मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची तो बरवाला पुलिस थाना प्रभारी राजकुमार अपनी टीम के साथ फायर ब्रिगेड में पहुंचे और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को साथ में लाएं| थाना प्रभारी राजकुमार ने भी फायर ब्रिगेड पर चढ़कर आग बुझाने में मदद की।

Ad
Ad

इस आगजनी से जय दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में रखा लगभग 60 लाख रुपए का सामान जलकर स्वाहा हो गया। इस आगजनी की घटना की सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा जय दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से मिले|

Ad
Ad

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने इस संबंध में रिपोर्ट बनाने संबंधी मौके पर मौजूद पटवारी मनजीत को दिशा निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करवाए जाने बाबत कहा। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमेन रमेश बैटरीवाला, निहाल सिंह गुरी, वाइस चेयरमेन तारा चंद नलवा, पूर्व चेयरमेन रणधीर सिंह धीरू, देवेंद्र शर्मा देव, पूर्व पार्षद रामकेश बंसल, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, शिव कुमार कौशिक, प्रदीप शास्त्री राजली, पार्षद राधेश्याम गूंदली, सतपाल सोनी व रामनिवास वर्मा आदि मौजूद रहे।