श्रवण साहू
धमतरी – आधारशिला प्ले स्कूल में दीपोत्सव का पर्व रचनात्मकता के साथ मनाया गया। प्री प्राइमरी के नन्हे-मुन्हें बच्चों ने मिट्टी के दिये में कलाकृति उकेर कर सजाया साथ ही दीपोत्सव थीम पर ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। फेस्ट स्प्रीट्स ऑन दीवाली के इस कार्यक्रम में डायरेक्टर श्यामशंकर चन्द्राकर ने मां सरस्वती की पूजा वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।


इस अवसर पर न केवल दीप लगाए गए, रंगोली भी बनाई गई।श्यामशंकर चन्द्राकर ने कहा कि दीपोत्सव का यह पर्व हमारी भारतीय संस्कृति का सबसे महान पर्व हैं। जिसमें सुख समृद्धि की कामना हम सबके लिए करते हैं। हम मिलजुलकर एक दूसरे से जुड़कर पर्व की खुशियां मनाते है। एक साथ आप सभी इसे मनाकर पर्व की खुशियां बांटे। कार्यक्रम का संचालन मनीषा वर्मा, विनिता ध्रुव, चित्ररेखा कुंभकार ने किया। इस दौरान शिक्षिका योगमाया साहू, पूजा यादव, संध्या साहू एवं स्टॉफ उपस्थित थे।

