राजिम – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला गरियाबंद के समस्त हाईस्कूल एवं हायरसेकेंडरी विद्यालयों के स्काउट गाइड प्रभारियों की वार्षिक सह समीक्षा बैठक मान राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव जी की अध्यक्षता में एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए के सारस्वत जी, संयुक्त राज्य

सचिव श्रीमती शिवानी गणवीर जी, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती रेखा शुक्ला, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री श्याम चंद्राकर, जिला सचिव रोमन साहू, प्राचार्य श्री राम जी एवं युवराज साहू, की उपस्थिति में जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका में आयोजित किया गया।

बैठक उपरान्त राज्य मुख्य आयुक्त द्वारा हायरसेकेंडरी विद्यालय पाण्डुका के परिसर में एक पेड़ माँ के नाम पारिजात का पौधा रोपित किया, इसके उपरान्त राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव जी के प्रोत्साहन से जिला आयुक्त गाइड एवं प्राचार्य हाइस्कूल सढ़ौली श्रीमती रेखा शुक्ला द्वारा जिस विद्यालय के कक्षा में पढ़कर निकली हैं उस कक्षा के जीर्णोद्धार हेतु एक लाख रुपए सहयोग के रूप में देने की घोषणा लिए। इस अवसर पर डी ओ सी स्काउट आशीष कुमार, डी ओ सी गाइड सीमा साहू उपस्थित रही
