ग्राम भैंसबोड़, मड़ेली एवं खट्टी में जुआ ताश खेल रहे 15 जुआरियों के विरुद्ध पुलिस ने की वैधानिक कार्यवाही।

जुआरियों से 11300/- रुपए नगद एवं 03 बंडल 52 पत्ती ताश जप्त कर,चौकी बिरेझर एवं करेली बड़ी द्वारा धारा 3(2)जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

श्रवण साहू

कुरूद – चौकी बिरेझर द्वारा ग्राम भैंसबोड़, मड़ेली एवं चौकी करेली बड़ी द्वारा ग्राम खट्टी में जुआ ताश खेल रहे 15 जुआरियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया। पुलिस से मिलीं जानकारी अनुसार ग्राम भैंसबोड़ में 03, ग्राम मड़ेली में 06 एवं चौकी करेली बड़ी द्वारा ग्राम खट्टी में जुआ ताश खेल रहे 06 जुआरियों को पकड़कर कार्यवाही किया गया है।

Ad
Ad

बिरेझर पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम भैसबोड़ दुर्गा मंच के पास जुआ ताश खेल रहे जुआरियान को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो की आम जगह में रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 03 आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 1260 रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर चौकी में धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। जिसमें आरोपी साहिल कंवर पिता तेजराम कंवर उम्र 23 वर्ष साकिन भैसबोड़, किशन ढीवर पिता सत्रुहन ढीवर उम्र 22 वर्ष साकिन भैसबोड़, नरसिंग साहू पिता स्व० पुनित राम साहू उम्र 48 वर्ष सा० भैंसबोड़ पर कार्यवाही कर जुमला नगदी रकम 1260 रूपयें नगद जप्त रूपयें नगद एवं 52 पत्ती ताश गवाहों के समक्ष जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

Ad
Ad

इसी तरह बिरेझर पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम मड़ेली बाजार चौक के पास जुआ ताश खेल रहे जुआरियान को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो की आम जगह में रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 06 आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3120/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर चौकी में धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।आरोपियों में प्रकाश कुमार मारकण्डे, योगेश डहरिया, सतीश बैस, दिलीप साहू, भगत राम साहू, अर्जुन साहू के पास से जुमला नगदी रकम 3120 रूपयें नगद एवं 52 पत्ती ताश जिसे गवाहों के समक्ष के जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

चौकी करेली बड़ी ने जुआरियों को पकड़ा

चौकी करेली बड़ी पुलिस द्वारा खट्टी शिव चौक के पास जुआ ताश खेल रहे जुआरियान को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो की आम जगह में रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 06 आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 1260/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर चौकी में धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।भंवर लाल साहू, नन्द कुमार साहू, जागेश साहू, गोविंद सोनकर, ऋषभ कुमार साहू, उमेश कुमार सोनकर सभी साकिनान ख‌ट्टी चौकी करेलीबडी थाना मगरलोड जिला धमतरी को पकड़े जिनके कब्जे एव फड़ से नगदी रकम 5,920/-रूपये ताश के 52 पत्ती एक सफेद प्लास्टिक बोरी व 05 नग पेन्सिल टार्च को गवाहों के समक्ष के जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिरेझर उनि.चंद्रकांत साहू,एवं चौकी बिरेझर स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।एवं करेलीबडी चौकी प्रभारी उनि०अजय सिंह,सउनि० तुलसीराम मिथलेश, प्रआर० हेमंत उईके,आरक्षक यशवंत लहरी, सुखराम कुंजाम, मनोहर गायकवाड, इन्द्रकुमार ध्रुव व चालक आरक्षक बलराम सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad
Ad