कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी मिली 2 महिलाओं को पत्रकारों ने भेजा घर ।

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू
आज कोविड-19 अस्पताल कांकेर मे दो महिलाओ को नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दिया लेकिन घर जाने के लिए उनके पास वाहन की कोई व्यबस्था नही था वाहन नही मिलने से घंटों इंतजार के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यों के संपर्क की संपर्क में आने के बाद मीडिया के सदस्यों के द्वारा उन्हें किराया के वाहन में सकुशल अपने घर पखांजूर भेजा ।
बता दे पखांजूर क्षेत्र के पिंकी तरफदार पति पप्पू तरफदार एवं अंजलि बैरागी पति दीपक बैरागी बीते कुछ दिनों पहले कोरोना अपोजिट आने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था सप्ताह तक इलाज के बाद अचानक आज दीपक बैरागी एवं अप्पू तरफदार का कोरोना से उनकी मौत हो गई उनकी मौत के बाद अस्पताल में भर्ती दोनों महिलाएं असहाय हो गया मृतक अप्पू तरफदार एवं दीपक बैरागी का शव मेडिकल एंबुलेंस से उनके गृह ग्राम भेज दिया लेकिन कोविड-19 अस्पताल काँकेर में भर्ती उनकी पत्नियों की रिपोर्ट जब शाम 3:00 बजे नेगेटिव आया तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी ऐसे समय में उन महिलाओं को पखांजूर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल सका क्योंकि जिले में संपूर्ण लॉक डाउन चल रहा है ऐसी स्थिति में कोई भी वाहन मालिक अपनी वाहन किराए में नहीं देते महिलाओं के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सदस्यों की नंबर जुगाड़ कर उन्हें फोन किया तभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के गौरव श्रीवास्तव, तमेस्वर सिन्हा, वीरेंद्र यादव,बिप्लब कुण्डू, ने उन महिलाओं को मदद पहुंचाने में अपना अहम भूमिका निभाई वे तत्काल उनके नाम से कलेक्ट्रेट से यात्रा की पास बनाया और एक वाहन किराया कर उन्हें पखांजूर तक भिजवाया ।
पखांजूर पहुंचकर महिलाओं ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वालों के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा आज अगर काँकेर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी नहीं होते तो शायद उनके पति की अंतिम दर्शन नहीं हो पाता इस संकटकाल में काँकेर के प्रशासन ने भी मदद की घटना की जानकारी के बाद प्रशासन ने भी तत्परता दिखाते हुए महिलाओं को यात्रा के लिए पास जारी कि ऐसे में महिलाओं ने भी प्रशासन को भी अपना धन्यवाद ज्ञापित की इस कोरोना संकट काल में काँकेर के प्रशासन सजग नजर आ रहे हैं कोई भूखे व्यक्ति हो या अपनी समस्या से जूझ रहे हो ऐसे लोगों को मदद के लिए काँकेर प्रशासन सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यों ने भी जागरूकता दिखाते नजर आ रहा है लोगों को मदद कर रहे हैं जो काबिले तारीफ है
