भूपेन्द्र सिन्हा
बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बनाई गई कार्ययोजना।
छुरा :- शासन के निर्देशानुसार आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा में वृहद स्तर पर पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। पालक-बालक-शिक्षक समुदाय के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने हेतु शासन सतत प्रयासरत है। बैठक में पालकों को बच्चों की प्रगति से अवगत कराया गया, बच्चों में भविष्य की संभावना का आकलन कर बहुमुखी विकास करने के उद्देश्य एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मानकों के अनुरूप शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने हेतु पालकों की भूमिका सुनिश्चित करने की कोशिश की गई। प्रथम चरण में संकुल स्तरीय मेगा बैठक, संकुल केंद्र छुरा अ एवं ब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई थी। 150 से अधिक पालक की उपस्थिति में बैठक को अपार सफलता मिली थी। द्वितीय चरण में विद्यालय स्तर पर आयोजित पेटीएम में पालक, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति सदस्यों सहित लगभग 95 सदस्य बैठक में शामिल हुए। बैठक की शुरूआत शिक्षाविद के.आर. सिन्हा, एस.आर. निषाद, बी.एल.तारक, सी.आर. सिन्हा, प्राचार्य एन.सी. साहू, समन्वयक शंकर लाल यदु, प्रधानपाठक एन.आर. ठाकुर, पालक सदस्यगण, बाल संसद के प्रधानमंत्री मोहन ध्रुव, शिक्षा मंत्री आकांक्षा प्रिया ध्रुव द्वारा मां भारती का चरण वंदन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। गीत एवं भाव नृत्य द्वारा मां भारती का यशगान किया गया।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पिरोते हुए सांस्कृतिक गुलदस्ता भी प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ शिक्षक मुरारी राम देवांगन ने शासन द्वारा निर्धारित 12 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया। पालकों का अभिमत भी सुना। शाला के विकास हेतु विविध रचनात्मक कार्यों की रूपरेखा भी बनाई गई। बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने हेतु सुझाव लिया गया। आगामी दिनों में मातृ सम्मेलन, आनंद मेला, सांस्कृतिक उत्सव की भी कार्ययोजना बनाई गई। संचालन करते हुए शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा ने गौरव गरियाबंद अंतर्गत आयोजित तिमाही परीक्षा का परिणाम विस्तार से बताया। प्रत्येक सेक्शन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

बैठक में वरिष्ठ पार्षद अशोक (मक्खु) दीक्षित, यशपेंद्र शाह, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल समद खान रिजवी, वरिष्ठ व्यवसायी रमेश शर्मा, पार्षद हरीश यादव, पंचराम टंडन एवं नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित होकर विद्यालयीन गतिविधियों की प्रशंसा किए। दूरदराज से बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति ने बैठक को सफल बनाया। वरिष्ठ शिक्षक एम.एल. सेन, शिक्षिका शीतल चंद्राकर, करुणा वर्मा, मानसिंग मारकंडे, हेमलाल साहू, सबीना नाज, शिवेंद्र ध्रुव, उमेश कुमार ढीढी, सुशील कुमार पांडे, चंद्रभूषण निषाद, तरुण कुमार साहू, छात्र अध्यापिकागण एवं बड़ी संख्या में पालक सदस्य उपस्थित रहे।
