वीरगाथा प्रोजेक्ट का उद्देश्य देश भक्ति एवं नागरिक मूल्य को बढ़ावा देना।

फिंगेश्वर :- वीरगति प्रोजेक्ट 4.0 भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय का संयुक्त उपक्रम है जो देश भर के विद्यार्थियों में ऐतिहासिक नायक/ नायिकाओं के वीरता और संघर्ष के बारे में जिन्होंने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्हें प्रसारित करना है ताकि देशभक्ति की भावना को बढ़ाया जा सके. इसी के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में वीरगति प्रोजेक्ट के तहत नवमी से दसवीं के विद्यार्थियों को रानी लक्ष्मीबाई मेरे सपनों में आई और ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए 1857 में विद्रोह को भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम युद्ध के रूप में चिन्हित किया गया है.इस विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरनलाल साहू ने कहा कि शिक्षा विभाग के वीरगाथा प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शौर्य पुरस्कार प्राप्त वीरों की वीरता और बहादुरी के बारे में जानकारी देना है. इसके तहत महापुरुषों की जीवनियो का प्रसार कर विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को जागृत किया जाना है.उन्होंने आगे बताया कि वीरगाथा को गैलेंट्री पोर्टल के तहत 2021 में शुरू किया गया था. यह प्रोजेक्ट भारत के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को वीरता पुरस्कार विजेताओं पर आधारित रचनात्मक गतिविधियां कविता, निबंध, पेंटिंग,ड्राइंग, मल्टीमीडिया प्रस्तुति आदि गतिविधियां को छात्रों द्वारा परियोजना के रूप में किया जा सकेगा. वीरगाथा का उद्देश्य साहसी कार्य और जीवन कहानियों को साझा करना है ताकि देशभक्ति और नागरिक मूल्यों को बढ़ावा दिया जा सके.नोडल प्राचार्य पूरनलाल साहू ने आगे बताया कि जिन प्राथमिक, मिडिल, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी वीर गाथा 4.0 का पंजीयन नहीं कर पाए हैं वे स्कूल 21अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पंजीयन कर अपनी जानकारी पोर्टल के माध्यम से अपलोड कर लेंवे.इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरनलाल साहू, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, विनय कुमार साहू, रेखा सोनी, गीतांजली नेताम, संतोषी गिलहरे, नकुल राम साहू,क्लर्क दुष्यंत कुमार साहू,तोमन राम साहू राम साहू, भृत्य आकाश सूर्यवंशी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित उपस्थित थे.