राज्य सरकार के निर्णय का व्यापारी संघ ने किया स्वागत
जामगांव:- राज्य शासन ने लॉक डाउन के दौरान किराना दुकानों से होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कलेक्टरों को दिए है ।कलेक्टरों को राज्य सरकार ने कहा हैं कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि लोग एक निश्चित समय के लिये अपनी खाने पीने की वस्तुओं का भंडारण करके रखे हुवे थे,लेकिन परिस्थितियों के अनुसार लॉक डाउन को बढ़ाने के कारण लोगो की समस्या भी किराना समान को लेकर बढ़ रही है, इसीलिए सभी कलेक्टर किराना दुकानों से लोगों के घर होम डिलीवरी के माध्यम से घरेलू आवश्यकता की वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था बनाए । किराना दुकानदार फोन पर आर्डर प्राप्त कर होम डिलीवरी कर सकेंगे लेकिन दुकानों को खोल कर दुकान से सीधे नागरिकों को वस्तुओं का विक्रय नहीं कर सकेंगे ।दुकान खोल कर सीधे ग्राहक को सामान बेचते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उक्त आदेश का जय डोंगेश्वरनाथ व्यापारी संघ छुरा मोड़ बोरिद चौक और व्यापारी संघ जामगांव के व्यापारियों ने स्वागत किया है व सरकार को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। जामगांव व्यापारी संघ के अध्यक्ष दशरथ सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय न्यायसंगत है,व जो लोग रोज समान खरीदकर अपना पेट पालते है उनके हित मे तो बिल्कुल ही सही है, होमडिलिवरी हेतु दुकानदार छोटे वाहनों का प्रयोग कर सकते हैं। तथा आर्डर लेने हेतु सभी किराना व्यवसायी अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक करें, जिससे लोग उन्हें समान की खरीदी हेतु आर्डर करे।
बोरिद चौक छुरा मोड़ के व्यापारी संघ के अध्यक्ष नुतेन्द्र साहू ने कहा कि घर मे पहुँचाकर किराना समान लोगो को मुहैया कराना पूण्य कमाने के बराबर है, ऐसी विकट परिस्तिथि में सभी किराना व्यवसायी घर पहुंच सेवा देकर एक प्रकार से समाज की सेवा कर सकते है,उन्होंने किराना व्यवसायियों से आग्रह व अपील की है कि वे सभी मानवता को ध्यान में रखते हुवे होमडिलिवरी करने का अलग से कोई चार्ज आम लोगो से ना लेवे।
