प्रमोद दुबे
महासमुंद – छत्तीसगढ़ राज्य महासमुन्द जिले के एक खिलाड़ी का फाइनल खेल के दौरान मौत, आज ओडिशा के कोमना ब्लॉक अंतर्गत तरबोड़ गांव में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में पूजा कमिटी आंत राज्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस में २१ कबड्डी दल योगदान किए थे। आज फाइनल खेल समाप्त होने को २मिनिट ५०सेकेंड बाकी था और महासमुन्द जिला के डूडूमचूआ ग्राम के खगेश्वर राठिया (२६) कबड्डी कबड्डी राग लेकर वापस आते हुए अचानक गिर गए ।

उन्हे पहले स्थानीय तरबोड़ शासकीय स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक चिकित्सा के बाद उत्तम चिकित्सा के लिये नुआपड़ा ज़िला चिकित्सालय भेजा गया, वहीं पे उन्हें डाक्टर मृत घोषित किए, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट होगा बोलके डाक्टर प्रकाश किए हैं। इस घटना से अंचल में शोक का माहौल छा गया हे।
