नयापारा वार्ड में चैतन्य देवीयो की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद –  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपकार भवन नयापारा वार्ड में चैतन्य देवीयो की झांकी आकर्षण का बनी हुई है, मां दुर्गा मां लक्ष्मी मां सरस्वती की चैतन्य झांकी कि दर्शन करने आज शहर के सममानिय विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा जी पहुंचे सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रिती बहन एवं समस्त अतिथि गण मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर झांकी का अवलोकन करते हुए झांकी प्रारंभ किया,साथ साथ बड़े स्क्रीन के माध्यम से राजयोग की शिक्षा द्वारा अष्ट शक्तियों की प्राप्ति बताईं जा रही है जिस अष्ट शक्तियों के आधार से एकाग्रता के बल से साधारण कन्याएं देवी नजर आ रही है, यदि मनुष्य चाहे तो वह भी राजयोग की शिक्षा से इन देवियों के समान बन सकता है चैतन्य झांकी सजाने का मूल उद्देश्य यही है,पिता परमात्मा के दिव्य ज्योति स्वरूप का परिचय दिया जा रहा है जिसे सभी धर्म स्वीकार करते है और वह परमधाम का रहने वाला है जो सुर्य चांद तारागण से भी ऊपर है, आत्मा के ज्योति बिन्दु स्वरूप कि परिचय दिया जा रहा है, सृष्टि के आदि मध्यान्ह अन्त का ज्ञान और निकट भविष्य में महाविनाश की के दर्शन होने वाले हैं,आज झांकी के अन्तिम दिन भक्तों और श्रद्धालुओं का तांता बना रहा  ।