प्रशासन पीड़िता को 50 लाख मुआवजा दे – तेजेंद्र तोड़ेकर।
कुरूद – कुरुद क्षेत्र के गाँव में 18 सितम्बर को एक 4 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले मे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारीयों ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की, घटना के 22 दिन बाद भी इलाज के आभाव मे मासूम बच्ची दर दर भटकती रही मीडिया के दबाव में आख़िरकार ज़िला अस्पताल में बच्ची का ईलाज शुरू हुआ, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तेजेंद्र तोड़ेकर ने पीड़ित परिवार से बात की उन्होंने बताया कि परिवार वाले सही ईलाज के लिये लगातार भटकते रहे अति संवेदनशील मामले में भी इस प्रकार की लापरवाही स्थानीय पुलिस प्रशासन और शिविल अस्पताल कुरुद द्वारा की गई जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, तमाम जिम्मेदार डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण आज तक मासूम को सही इलाज नहीं मिल पाया पीड़ित परिवार के द्वारा बताया गया की कुरुद पुलिस प्रशासन द्वारा इस सवेदनशील मामले को दबाने की कोशिश की और इस मामले पर चुप रहने का दबाव बनाया तोड़ेकर ने आगे कहा कि इस प्रकार के सवेदनशील मामले मे भी लापरवाही बरती जा रही हैं स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कुरुद थाना के ज़िम्मेदार पदाधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाय और पीड़ित परिवार का उचित इलाज करवाया जाय, तोड़ेकर ने ज़िला चिकित्सा अधिकारी से बात बात कर बच्ची को उच्च स्तर पर अच्छा ईलाज उपलब्ध कराने कहा ।
अस्पताल प्रबंधन व पुलिस के ज़िम्मेदार अधिकारियों पर हो कार्यवाही- विनोद सचदेवा
जिलाध्यक्ष विनोद सचदेव ने कहा की समझ से परे हैं की अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के लिए क्यों मना कर दिया जबकि ऐसे मामले मे तुरंत उपचार मिलना चाहिए जबकि डीएसपी के सिफारिस के बाद बच्ची का इलाज चालू हुआ यदि बच्ची का तुरंत इलाज चालू हो जाता तो उसका परिवार आज सदमे मे नहीं रहता आम आदमी पार्टी की मांग हैं की बच्ची का अच्छे से अच्छे अस्पताल मे बेहतरीन इलाज करवाया जाय उसके परिवार को मुआवजा प्रदान किया जाय और साथ मे जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारी और जिम्मेदार थाना प्रभारी को तुरंत निलंबित किया जाय । अधिवक्ता नीतू तोड़ेकर ने बताया कि पीड़िता के परिवार से बात करने पर पता चला कि बहोत दिनों तक बच्ची को सही इलाज नहीं मिल पाया अभी बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है, युवा नेता सत्यम गोस्वामी, चन्द्रशेखर लहरे, राजीव साहू, चेतन पटेल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
