शारदीय नवरात्र की धूम ‘पैरी लहर ‘ जगराता कार्यक्रम मे झूम उठे श्रद्धालु।

गुलशन साहू

पाण्डुका – तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है।ग्राम के सभी दुर्गा पंडालो मे आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा विधिविधान से जारी हैं। नवरात्र के अवसर पर स्थानीय सिन्हापारा प्रांगण में माता रानी का जगराता भजन संध्या एवं नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर भजन संध्या का आनंद लिया। ‘। भजन संध्या कार्यक्रम में “पैरी लहर ” जगराता ग्रुप दुधवारा की मधुरी साहू व उनकी बहन हीना साहू द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई ।

इस दौरान अनेक भक्ति गीत पर झूम उठे श्रद्धालु। देर रात तक चले जगराता में श्रद्वालु ने भक्ति गीतों का आनंद उठाते हुए झुमते रहे। भक्तिमय गीत-संगीत की प्रस्तुति देने दुधवारा (मगरलोड) से पहुंची गायिका हिना साहू, माधुरी साहू, ने भक्तिमय गीत, जस गीत, सेवा गीत की प्रस्तुति दी और श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।कलाकारों अपने गीतों के जरिए यहां के माहौल को भक्तिमय बना दिया। भक्तों ने कार्यक्रम का जी-भरकर आनंद उठाया। वक्ताओं ने लोगों को नवरात्र के मौके पर प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान फेमस मंच संचालक व लोक गायक सुरेश शर्मा जी भि उपस्थित रहे।