प्रमोद दुबे
बेलसोंडा/महासमुंद – ग्राम पंचायत बेलसोंडा की सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चन्द्राकर ने बताया कि आज गांव की अधिष्ठात्री देवी शीतला माता मंदिर मे सुबह 10 बजे हवन कार्यक्रम होगी तत्पश्चात नवकन्या पूजन किया जाएगा। सरपंच श्रीमती चन्द्राकर ने बताया कि इस बार गांव के स्टेशन पारा को प्राथमिकता देते हुए पूजा मे मुख्य जजमान के रूप मे नरेन्द्र सोनी को बिठाया जाएगा ताकि गांव मे सबको साथ लेकर चलने की हमारी जो परिपाटी है वो बनी रहे। सरपंच भामिनी ने अपने सभी पंचों को हवन पूजन मे अनिवार्य रूप से सम्मिलित होने के लिए बताया है। शीतला माता विकास समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू तथा कोषाध्यक्ष उदेराम साहू व उपाध्यक्ष लष्मीकांत चन्द्राकर ने सरपंच के इस निर्णय पर सहमति व्यक्त करते हुए गांव के समस्त लोगों तथा श्रद्धालुओं को हवन मे सम्मिलिय होते हुए दिनांक 12/10/2024 को जंवारा विसर्जन मे भी सहयोग करने की अपील एवं सादर आमंत्रण भेजा है।
