दुतकैयां में कल “जस झाकी” का आयोजन।

राजिम – ग्राम पंचायत परसदा जोशी के आश्रित ग्राम दुतकैया के जय बजरंग चौक दुर्गोत्सव समिति के तत्वाधान में दिन मंगलवार षष्ठमी को जस झाकी ग्राम हसदा का आयोजन रखा गया है, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मधुबाला रात्रे जी सभापति जिला पंचायत गरियाबंद व अध्यक्षता हरिराम साहू सेवानिवृत शिक्षक करेंगे, विशिष्ट अतिथि के रुप में ग्राम पटेल लखन साहू, बोधन साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति दुतकैया, जितेन्द्र यादव सचिव ग्राम विकास समिति, गणेश्वर साहू अध्यक्ष साहू समाज दुतकैया, श्रीमती रामकुवर साहू उपाध्यक्ष साहू समाज पोखरा परिक्षेत्र व ग्राम के सभी पंचगण के आतिथ्य में होगा, बजरंग चौक के सदस्यगण भागवत साहू, भैया लाल, डुमेश्वर साहू कृष्णा आदि ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेवे।