पटना जिला कोरिया में लगभग 1.12 लाख का 07 किलो 500 ग्राम गांजा किया गया जप्त।
सुरेन्द्र मिनोचा
बैकुंठपुर/कोरिया – जिले की पटना पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 07 किलो 500 ग्राम गांजा कीमत लगभग 1,12,000.00 रू, तस्करी में प्रयुक्त वाहन होण्डा सिटी कार कीमत लगभग 4,50,000 रू, एक मोबाईल सेट ओप्पो कंपनी कीमत 16000 रू, अलग से कागज में लिपटा हुआ 02 सिम जियो कंपनी एवं 02 सिम एयरटेल कुल 5,78,000 रू का माल जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्ति सप्ताह चलाया जा रहा है, जिस पर एसपी कोरिया द्वारा जिले के समस्त प्रभारियों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी दरमियान 04 अक्टूबर 2024 को थाना प्रभारी पटना को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सूरजपुर की ओर से कुडेली मार्ग से होते हुए छिंदिया पटना की ओर सफेद रंग की होण्डा सिटी कार में अवैध गांजा रखकर बिक्री करने हेतू आ रहा है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी पटना द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर मुखबिर के बताये स्थान पर थाना पटना से सउनि शैलेन्द्र त्रिपाठी एवं स्टॉफ ग्राम छिंदिया के आगे पुलिया के पास तस्दीक हेतु पहुंचे। जहां पर कुछ समय इंतजार करने पर मुखबिर के बताए अनुसार एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार सामने से आते हुए दिखाई दी। जिसे थाना पटना पुलिस टीम द्वारा रोककर चालक से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम ओमप्रकाश तिवारी उर्फ छोटू पिता सुरेश तिवारी उम्र 35 वर्ष, निवासी केतका थाना सूरजपुर जिला सूरजपुर वर्तमान में डिपार्टमेन्ट कालोनी विश्रामपुर थाना विश्रामपुर जिला सूरजपुर का रहने वाला बताया, उस व्यक्ति के कार की स्वतंत्र गवाहों के समक्ष तलाशी ली गई। उक्त कार के पीछे डिक्की में से सेलो टेप से लिपटा हुआ कुल 04 पैकेट में 07 किलो 500 ग्राम गांजा कीमत लगभग 1,12,000.00 रू को बरामद किया गया।
अभियुक्त का उक्त कृत धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अजमानतीय अपराध होने से उक्त आरोपी को 04 अक्टूबर 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
