एक पेड़ मां के नाम -एनएमडीसी करेगा दस हजार पौधों का वृक्षारोपण -प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्ष नमिता नारायण ने किया शुभारंभ ।
किरंदुल – एनएमडीसी किरंदुल परियोजना द्वारा ग्राम पिनाबचेली में नकुलनार रोड पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत वन रेंज कार्यालय के सहयोग से विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि किरंदुल परियोजना प्रमुख रवीन्द्र नारायण एवं नमिता नारायण, अध्यक्षा, प्रेरणा महिला समिति ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।…
