अमानक साइलेंसर से फ़र्राटेदार आवाज़ निकालने वाले बाइकर्स के विरुद्ध कोरिया पुलिस की कार्यवाही।
सुरेन्द्र मिनोचा: कोरिया:- कई दिनों से पुलिस को शहर में फर्राटेदार बाइक सवारों की शिकायत मिल रही थी । इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार झा के मार्गदर्शन में एसडीओपी कविता ठाकुर, सिटी कोतवाली बैकुंठपुर एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए…
