कलेक्टर ने कोसरोंडा में डाकी नदी पर वास्तुशिल्प उच्चस्तरीय पुल और सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश। कांकेर – जिले के कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर अंतागढ़ क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने अंतागढ़ के ग्राम पोटागांव से ताम्रपानी तक के सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।…
