इंडियन आइडल फेम कलाकारों की प्रस्तुति से गूंज उठा सिरपुर महोत्सव
महासमुंद – सिरपुर महोत्सव के द्वितीय दिवस आयोजित संगीतमय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को कला, संस्कृति और संगीत की विविध विधाओं से रूबरू कराया। पूरे दिन एवं रात्रि तक चले कार्यक्रमों में शास्त्रीय, सूफी, भक्ति, लोक एवं आधुनिक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला, जिससे महोत्सव परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।…
