किशोरियों को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण, सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी
कोंडागांव – कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेनू प्रकाश के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में किशोरी बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण शासकीय हाई स्कूल डोगरीगुड़ा, गिरोला, फूकागिरोला तथा शासकीय उच्चतर…
