विभागीय अधिकारियों ने किया विस्तृत निरीक्षण पीएमजीएसवाए के प्रमुख अभियंता श्री के.के. कटारे ने की सड़कों की गुणवत्ता की जांच
बीजापुर – पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के बीजापुर में पीएमजीएसवाए योजनाओं के अंतर्गत निर्मित एवं प्रगतिरत सड़को की गुणवत्ता की व्यापक जांच की गई। प्रमुख अभियंता श्री के.के कटारे , अधीक्षण अभियंता मनोज रात्रे सहित विभागीय अमले ने विभिन्न निर्माण स्थलों पर पहुंचकर सड़को का बारीकी से निरीक्षण किया।…
