राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बेमेतरा जिले के कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 5 विधाओं में हासिल किए स्वर्ण एवं कांस्य पदक।
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर के साईंस कालेज मैदान में 28 जनवरी से 30 जनवरी 2023 तक किया गया। युवा महोत्सव के माध्यम से संपन्न व समृद्ध छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मंच पर दिखाने का प्रयास किया गया। युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ की परंपरागत पकवान, वेशभूषा, खेल, नृत्य, गीत व…
