कब्र खोदकर शव निकालने वाले दो आरोपियों को छुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भूपेन्द्र सिन्हा 

छुरा :– उमनि० एवम पुलिस अधीक्षक जिला गरियाबंद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी में एक मृत महिला की कब्र खोदने की घटना सामने आई, जिसमे परिजनों और ग्रामवासियों ने घटना की रिपोर्ट छुरा थाना में कराई, घटना की रिपोर्ट पर थाना छुरा में अपराध क्रमांक 185/2024 धारा 301,3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी का पतासाजी किया जिसमे जिसमे 24 घंटे के अंदर दो आरोपी 01 नंदे यादव पिता स्व.  महेश यादव उम्र 49 वर्ष, निवासी सिवनी, थाना छुरा जिला गरियाबंद छ० ग० 02 जगेशर राम गोंड पिता स्व. सुखरू राम गोंड उम्र 50 वर्ष निवासी पिपरहट्टा थाना छुरा जिला गरियाबंद छ० ग० को गिरफ्तार किया गया, जिसमे पूछताछ कर अपराध करना कबूल किए, बताया जा रहा है की तंत्र मंत्र करने के इरादे से शव को निकाला गया था।

उक्त कार्य में  उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम थाना प्रभारी छुरा, सउनि० खुमान सिंह साहू, प्र आर० धनुष राम निषाद, प्र आर० जयप्रकाश मिश्रा, प्र आर० कृष्ण कुमार गिलहरे का सराहनीय भुनिका रही।