परसदा में विश्वकर्मा जयंती, प्राण प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण समारोह कार्यक्रम 17 सितंबर को

नवापारा राजिम :--समीपस्थ ग्राम परसदा में राजीव लोचन विश्वकर्मा कर्मकार राजमिस्त्री मजदूर कल्याण संघ के तत्वाधान में प्राण प्रतिष्ठा,लोकार्पण एवं विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर मंगलवार को बाजार चौक में रखा गया है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल सांसद लोकसभा क्षेत्र रायपुर एवं अध्यक्षता अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू करेंगे.वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में धनेंद्र साहू पूर्व मंत्री एवं विधायक,अति विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक,अशोक बजाज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,रतिराम साहू वरिष्ठ भाजपा नेता,चंद्रकला ध्रुव जिला पंचायत सदस्य रायपुर,प्रेमीन श्रीराम साहू जनपद सदस्य अभनपुर, गिरधारी साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी अभनपुर,महेश्वरी तिलक राम साहू सरपंच,महेंद्र वर्मा उपसरपंच ग्राम पंचायत परसदा, डिगेश्वरी रमेश वर्मा पूर्व सभापति जनपद पंचायत अभनपुर होंगे.वहीं रात्रि कालीन नवकिरण नाचा पार्टी का भण्डारपुरी राजनांदगाँव वाले का कार्यक्रम होगा. विश्वकर्मा जयंती के पूर्व संध्या पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई.उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष दशरथ तारक ने दी।