के.आर. सिन्हा शिक्षक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित।

भूपेन्द्र सिन्हा 

शिक्षा, सामाजिक उत्थान, उत्कृष्ट कला कौशल हेतु किया गया सम्मान

छुरा :- त्रिवेणी संगम साहित्य समिति के तत्वाधान में संभाग स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन चतुर्भुजी आश्रम सिरकट्टी में किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अथक परिश्रम, नि:स्वार्थ सेवा, परोपकार, सामाजिक उत्थान, नवचेतना विकसित करने एवं कला कौशल से समाज को नई दिशा प्रदान करने के अमूल्य योगदान हेतु द टाइगर ऑफ मेथेमेटिक्स की उपाधि प्राप्त से.नि. व्याख्याता के.आर. सिन्हा को शिक्षक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। से.नि. व्याख्याता के.आर. सिन्हा ने 43 वर्षों तक आदर्श शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य किए हैं जिनमें प्राथमिक शाला से लेकर विविध पदों पर कार्य करते हुए समन्वयक प्राचार्य तक का सफर तय किए। गणित एवं वाणिज्य विषय के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ, रेडक्रास, स्काउटिंग गतिविधियों द्वारा अनेक बच्चों को राज्यपाल, राष्ट्रपति अवार्ड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ओपन स्कूल के प्रभारी रहे। दूरस्थ माध्यम से डीएलएड प्रशिक्षण के भी समन्वयक के पद पर आसीन रहे। आदर्श शिक्षक होने के अलावा कुशल नाड़ी वैद्य के रूप में विख्यात हैं। पीलिया रोग विशेषज्ञ के रूप में भी जाने जाते हैं। 75 वर्षीय सिन्हा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। श्री राघवेन्द्र मानस संघ के संरक्षक, मानस मर्मज्ञ, जसगीत गायक, लोकगीतों के रचनाकार, गायक, स्वावलंबन के मिसाल के रूप में भी जाने जाते हैं। काष्ठकारी, सिलाई, कृषि कार्य, नियमित साइकिलिंग, लोक संस्कृति के संवाहक, माता मौली के अनन्य भक्त के रूप में प्रख्यात हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्रम्हलीन संत सिया भुवनेश्वरी शरण महाराज जी के सूक्ष्म सानिध्य में चतुर्भुजी सिरकट्टी आश्रम के महामंडलेश्वर संत सिया गोवर्धन शरण महाराज द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता भुनेश्वर साहू उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने किया। विशेष अतिथि के रूप में लालाराम साहू, वैद्यराज ओमप्रकाश साहू, नूतन राम साहू विराजमान थे। कार्यक्रम के संयोजक मकसूदन साहू “बरीवाला” एवं मुख्य वक्ता श्रवण कुमार साहू “प्रखर” थे। शिक्षक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित होने पर साहित्यकार ललित साहू, देवनारायण यदु, संतराम कंवर, ठेठवार यादव समाज प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं समन्वयक शंकर लाल यदु, श्री राघवेंद्र मानस संघ अध्यक्ष जागेश्वर ध्रुव, उपाध्यक्ष रोहित जगत, सहसचिव खोरबाहरा निषाद, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अर्जुन धनंजय सिन्हा, शाकंभरी मरार समाज प्रांतीय मंच संचालक हेमलाल पटेल, नेशन्स प्राईड पब्लिक स्कूल प्राचार्य संतोष निषाद, शिक्षक कीर्ति कुमार तारक, योग साधक नितेश साहू, कृष्णेश यदु आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।