उद्योगपतियों ने संसदीय सचिव की मौजूदगी में कलेक्टर को सौंपीं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन

उद्योगपतियों ने संसदीय सचिव की मौजूदगी में कलेक्टर को सौंपीं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन

आनंद भोई ब्यूरो चीफ महासमुंद।समाजसेवी व दानदाताओं का कलेक्टर ने जताया आभार
जिले के सभी वर्गों के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण एवं रोकथाम के लिए संवेदनशील पहल कर वैश्विक महामारी से निपटने के लिए एवं जरूरतमंद लोगों को सहयोग तथा सहायता पहुंचाने के लिए स्व-प्रेरित होकर बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। दानदाताओं का मानना है कि हमारे कुछ सहयोग से जरूरतमंद लोगों को थोड़ी सी भी राहत मिल सके, यह मानव धर्म का कर्तव्य है।
इसी कड़ी में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बिरकोनी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्राकर तथा रातू सरिया उद्योग महासमुंद के संचालक रौनक अग्रवाल ने संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की उपस्थिति में कलेक्टर डोमन सिंह को कोविड-19 हॉस्पिटल के लिए एक-एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन सौंपा। इस पर कलेक्टर सिंह ने जिला प्रशासन की तरफ से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। मेन पॉवर के साथ ही आवश्यक संसाधन की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ए.के. सिंह उपस्थित थे।