प्रमोद दुबे
महासमुंद : जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक – 2 के ग्राम खैरझिटी मे तीजा-पोरा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुए। क्षेत्र के लोगों की तरक्की के लिए श्रीसिद्धि विनायक गणेश से प्रार्थना की।अशवंत तुषार साहू ने संबोधन में कहा डीजे डांस प्रतियोगिता से हमारे प्रदेश के कलाकारो का जौहर देखने को मिलता है साथ ही छोटे से लेकर बड़े कलाकारो को अपने हुनर को निखारने और अपनी काबिलियत को दिखाने का मौका मिलता हैं ।

ऐसे आयोजन करने वाले खैरझिटी मे तीजा-पोरा उत्सव समिति के सदस्यों छविराम विश्वकर्मा, कौशल धीवार कोटिश बधाई देता हूँ जिन्होंने हमारे क्षेत्र के युवा कलाकारो को अपने कलाकारी दिखाने के लिए प्रतियोगिता का मंच सजाया है प्रमुख रूप से कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि मनीष सिंहा, उप सरपंच तारेन यादव, साहस यादव, रोशन सिंहा, राकेश निषाद, रामानंद साहू, भोला यादव, अन्य साथी गण उपस्थित है उपस्थित थे।
