*कहार भोई समाज की कुलदेवी मां कन्हई परमेश्वरी के धाम में सादगी से सम्पन्न हुआ माता रानी का हवन-पूजन*

मुकेश कश्यप@रायपुर:-छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की कुल देवी जगतजननी माता कन्हई परमेश्वरी के पावन धाम रायपुरा और महासमुंद में स्थित मंदिरो में पूर्ण विधिविधान के साथ शुभ मुहूर्त में हवन-पूजन सम्पन्न हुआ।
रायपुरा में मंदिर प्रभारी धनंजय गौतम और महासमुन्द में महासभा अध्यक्ष कुंदन औसर व राज अध्यक्ष दीपक औसर के मार्गदर्शन में शक्ति स्वरूपा माता रानी का हवन-पूजन अनुष्ठान किया गया।
इस अवसर पर शासन के गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन कर मास्क ,सोशल डिस्टेंट और सेनेटाइजर के प्रयोग से यह कार्य सम्पन्न करते हुए जनकल्याण और समाज के विकास व निरंतर प्रगति की अर्जी लगाई गई,साथ ही कोरोनाकाल के इस कठिन दौर से जनसमुदाय को निजात दिलाने माता रानी के सम्मुख कामना की गई।
माँ दुर्गाजी की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है।नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है। इनकी शक्ति अमोघ और सद्यः फलदायिनी है। इनकी उपासना से भक्तों के सभी कल्मष धुल जाते हैं, पूर्वसंचित पाप भी विनष्ट हो जाते हैं। भविष्य में पाप-संताप, दैन्य-दुःख उसके पास कभी नहीं जाते। वह सभी प्रकार से पवित्र और अक्षय पुण्यों का अधिकारी हो जाता है।अष्टमी पर विभिन्न पूजा अनुष्ठान होते हैं।इस दिन नौ छोटी कन्याओं को आमंत्रित किया जाता है और हलवा और पूरी और स्वादिष्ट भोजन परोसा जाता है।कहा जाता है कि ये लड़कियां स्वयं देवी दुर्गा के अवतार होती हैं।उनके पैरों को पानी से धोया जाता है और माहुर रंग लगाया जाता है।उन्हें कलाई पर लाल पवित्र धागा या मोली बांधी जाती है और नवकन्या पूजन द्वारा शक्ति स्वरूपा को नमन किया जाता है।
