फिंगेश्वर :-– शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में शिक्षक दिवस हर्ष व उमंग के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ शाला के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं श्रीफल फोड़कर किया गया.तत्पश्चात समस्त शिक्षकों का स्वागत छात्र छात्राओं के द्वारा गुलाल लगाकर किया गया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना तारणी साहू, माधुरी निषाद,गीता साहू एवं प्रियंका निषाद द्वारा किया गया. वहीं गुरु के संदर्भ में गीत कीर्ति निषाद एवं तारनी यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया.इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों के लिए रोचक, मनोरंजक एवं ज्ञान वर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मटका फोड़ व कंचा दौड़ में संतोषी गिलहरे व्याख्याता प्रथम, कुर्सी दौड़ व प्रश्नमंच में रूद्रप्रताप साहू शिक्षक प्रथम एवं धीमी सायकल रेस में तोमन साहू क्लर्क प्रथम स्थान पर रहें. इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति थे. वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद्, महान दार्शनिक,कुशल विचारक थे.उन्होंने आगे आगे कहा कि शिक्षा और संस्कार जिंदगी जीने के मूलमंत्र है.भारतीय संस्कृति में गुरु का उच्च स्थान प्राप्त है।गुरु शिक्षा और संस्कार दोनों का केंद्र बिंदु है।गुरु ज्ञान रूपी प्रकाश से अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करता है। दिनेश कुमार साहू व्याख्याता ने कहा कि माता पिता हमारे प्रथम गुरु होते हैं. गुरु के सानिध्य में जाने से जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल जाते हैं। हमें अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए।रेखा सोनी व्याख्याता ने कहा शिक्षा का अर्थ ज्ञान प्राप्ति ही नहीं बल्कि सर्वागीण विकास करना है.अतः शिक्षा एक व्यवस्थित प्रक्रिया है. विनय कुमार साहू व्याख्याता ने शिक्षक दिवस की शुभकामनायें देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी. नकुल राम साहू व्यायाम शिक्षक ने कहा कि जीवन में संस्कार का बहुत महत्व है।संस्कार विहीन मनुष्य पशु के समान होते हैं।हमें अपने माता-पिता, गुरु एवं बड़े बुजुर्गो का सदैव सम्मान करना चाहिए. रुद्रप्रताप साहू शिक्षक ने कहा कि आप सभी अच्छे से पढ़ाई कर माता, पिता व शाला का नाम रोशन करें.कार्यक्रम का संचालन छात्रा गीता साहू,हसीना निषाद एवं रितु सेन ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागी को विद्यार्थियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं शाला के सभी शिक्षकों का सम्मान संस्था के प्राचार्य द्वारा कलम एवं श्रीफल भेंटकर किया गया.इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू,व्याख्याता दिनेश कुमार साहू,विनय कुमार साहू, रेखा सोनी, संतोषी गिलहरे,नकुल राम साहू,रुद्रप्रताप साहू,क्लर्क दुष्यंत साहू,तोमन साहू,भृत्य आकाश सूर्यवंशी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
