मृगांक ने फिर मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा।

जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान।

सुरेन्द्र मिनोचा

चिरमिरी – हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हर साल आयोजित होने वाले खेल दिवस के उपलक्ष्य में शतरंज स्पर्धा में मृगांक शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा एक बार फिर मनवाया है। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कोरिया जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित अविभाजित कोरिया जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा में बॉयज कैटेगरी के अंडर 7 में डीएवी स्कूल के छात्र मृगांक ने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के साथ ही चिरमिरी शहर का नाम रौशन किया। मृगांक चिरमिरी ओपन कास्ट माइंस में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत मयंक शर्मा व स्मृति शर्मा के पुत्र है। मृगांक की शुरू से ही रुचि शतरंज गेम को लेकर रही है। इससे पहले भी मृगांक ने राज्य स्तरीय व सम्भाग स्तरीय शतरंज स्पर्धा में भाग लेकर कई खिताब अपने नाम किये है। मृगांक की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों व स्कूल के शिक्षकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।