प्रमोद दुबे
महासमुंद – नगर पंचायत तुमगांव के भाठापारा वार्डनं 13.14 मिडिल स्कूल के पीछे डोम सेट के पास रंगमंच निर्माण कार्य का पार्षद धर्मेन्द्र यादव ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाठापारा में सभी सार्वजनिक धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु वार्डवासियों को सहुलियत होगी। नपं अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर, उपाध्यक्ष पप्पू पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी व समस्त जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयास से भव्य रंगमंच का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। भाठापारा में कार्यक्रम होगा तो लोग डोम सेट के छाव मेंबैठ कर रंगमंच में कार्यक्रम कर सकेंगे और सभी आयोजन गणेश जी स्थापना य अन्य श्रीमद्भागवत कथा रामायण अन्य सभी कार्यक्रम अब इस स्थान में किया जा सकेगा। इस अवसर पर गंगाप्रसाद निषाद, उत्तम निर्मलकर, कार्तिक सेन, द्रोणा साहू, डोमार आदि मौजूद थे।
