गरियाबंद – तृतीय राज्य स्तरीय कुडो चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 23 अगस्त दुर्ग स्वामी विवेकानंद भवन में आयोजन किया गया था।जिसमें गरियाबंद जिला से 5 पुरुष एवं 2 महिला खिलाड़ी अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया। कुडो एसोसिएशन के संयोजक उपेंद्र प्रधान ने बताया की कुडो खेल भारत सरकार से मान्यता प्राप्त खेल है।खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन से भी मान्यता प्राप्त है, जिससे खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और शासन प्रशासन से भी लाभ मिलेगा और खिलाड़ी अपना भविष्य खेल के क्षेत्र में पाएंगे।जिसमें से बालाराम यादव गोल्ड मेडल खेलावन गोल्ड मेडल अमित ठाकुर गोल्ड मेडल मनीषा बंन्धे गोल्ड मेडल भगवती बंन्धे सिल्वर मेडल दिलीप सोनवानी सिल्वर मेडल अश्विन ब्रांच मेडल प्राप्त किया गया। कुडो एसोसिएशन गरियाबंद के अध्यक्ष बालाराम यादव सचिव भगवती बंन्धे कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सोनवानी खेलावन अमित ठाकुर भोजलाल आश्विन यादव मनीषा बंन्धें देशबंधु जितेंद्र बघेल कंचन सभी गरियाबंद जिले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।अध्यक्ष राजा कौशल ने जिले के सभी कोच खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभेच्छा व्यक्त कि और बताएं कि पदक बीजेता खिलाड़ी को चयन आगामी राष्ट्रीय स्पर्धा जो सूरत गुजरात में 4 से 12 नवंबर 2024 तक आयोजीत होगी। जिसमें से सभी खिलाड़ियों को नेशनल खेलने में चयन की गई।
