राजिम :- श्री कुलेश्वरनाथ बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर उच्च. माध्यमिक विद्यालय राजिम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया इस शुभ अवसर पर कक्षा अरूण,उदय,प्रथम ,द्वितीय के भैया बहनों की राधा – कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के छाया चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित एवं आरती करके किया गया। अतिथि अजय साहू ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व केवल धार्मिक कार्यक्रम नही है बल्कि इनके साथ – साथ समाज के सामने जीवन मूल्य की शिक्षा भी देते है ,गीता के ज्ञान ,भक्ति,वैराग्य और धर्म रक्षा के साथ – साथ कंस जैसे पापियों का अंत भी करने का संदेश देता है।

राधा के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किए स्वधा शर्मा, ट्विंकल पटेल, धान्या साहू, सृष्टि साहू, द्वितीय स्थान प्राप्त किए भूमि साहू, वेदांशी महापात्र, खनक यादव, मुस्कान यादव, तृतीय स्थान प्राप्त किए दिव्यांशी पटेल, उन्नति साहू, त्रिषा साहू,बिंदिया सोनकर, इसी प्रकार कृष्ण के प्रतिभागी भैया /बहनों में प्रथम स्थान प्राप्त किए है युग साहू, मेहुल साहू, अभिजीत महोबिया, आदित्य साहू, द्वितीय स्थान यीशु बया, खुशाल साहू, वीर सिंह चंद्राकर, लाकेश्वर सोनकर, और तृतीय स्थान प्राप्त किए है सौम्या निषाद, देवेंद्र यादव, हुनर नाग, काव्यांश साहू इस प्रकार कुल 130 भैया/बहनों ने भाग लिया कक्षा तृतीय से अष्टम तक के 120 बहनों ने बीच – बीच में श्री कृष्ण भजनों पर डांडिया नृत्य की सुमधुर प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में दही लूट का कार्यक्रम किया गया। निर्णायक के रूप में विद्यालय के पूर्व आचार्य वर्तमान में शासकीय शिक्षक श्रवण साहू प्रखर जी ,सन्तोष साहू और श्री राम संगीत के संचालक तुलाराम साहू जी ने अपना अमूल्य समय दिया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष राघोबा महाडिक सचिव अजय साहू, कोषाध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी, उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सहसचिव छाया शर्मा, सदस्य शिवकुमार सिंह ठाकुर, जीवन साहू, सुरेन्द्र साहू, कालूराम ध्रुव, प्राचार्य गोविंद राम चौधरी, प्रधानाचार्य नामदास लहरे, और सभी आचार्य /दीदियां उपस्थित थे।
